हांता गुगवारा में कार्रवाई, 0.154 घन मीटर लकड़ी बरामद; वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
गौरझामर। गिरीश शर्मा
गौरझामर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत हांता गुगवारा में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक फर्नीचर मार्ट से सागौन की लकड़ी जब्त की है। विभाग के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने अंगद फर्नीचर मार्ट पर पहुंचकर जांच की।
वन परिक्षेत्र अधिकारी परिवेश सिंह भदौरिया के अनुसार जांच के दौरान फर्नीचर मार्ट से 17 नग सागौन की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 0.154 घन मीटर बताई गई है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है।
वन विभाग की टीम ने लकड़ी को जब्त करते हुए मामले में अंगद पिता देवी आठया के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से वन उपज के संग्रहण और उपयोग को लेकर निगरानी को लेकर भी चर्चा है। विभाग द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


