ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

रहली-गढ़ाकोटा पहुंचा गौसम्मान अभियान, 4 दिसंबर के भोपाल कार्यक्रम को लेकर जनजागरण

गौवंश की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर जनसंपर्क, मांग पत्र के समर्थन में कराए हस्ताक्षर

रहली/गढ़ाकोटा। गौवंश की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गौसम्मान अभियान के तहत सागर जिले की टीम ने रहली और गढ़ाकोटा क्षेत्र में जनसंपर्क कर नागरिकों, गौभक्तों एवं गौसेवकों से संवाद किया। इस दौरान अभियान के उद्देश्य के साथ आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले गौसम्मान आह्वान कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गौवंश संरक्षण एवं सम्मान से जुड़े विषयों को लेकर तैयार किए जा रहे मांग पत्र के समर्थन में नागरिकों से हस्ताक्षर भी कराए। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, 4 दिसंबर को भोपाल में राष्ट्रसंतों की उपस्थिति में गौमाता की सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपने की तैयारी की जा रही है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि मांग पत्र में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिए जाने सहित गौवंश संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके लिए अभियान के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।

रहली एवं गढ़ाकोटा क्षेत्र में हुए जनसंपर्क के दौरान लोगों और गौसेवकों से 4 दिसंबर के भोपाल कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा अपने आसपास के लोगों तक भी अभियान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। अभियान टीम के अनुसार, इसका उद्देश्य गौसंरक्षण एवं गौसम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ भोपाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं गौसेवकों ने भी गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा अभियान की गतिविधियों में सहभागिता की।