सामाजिक गतिविधियों को डिजिटल धार देने की तैयारी, अरविंद रजक बने सोशल मीडिया प्रभारी
देवरी विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा, सहयोग, समर्पण, संगठन’ की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
देवरी। देवरी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप जैन ‘बबलू सिनेमा वाले’ द्वारा ‘सेवा, सहयोग, समर्पण, संगठन’ का गठन किया गया है। नवगठित संगठन के माध्यम से क्षेत्र में समाजसेवा से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है।
संगठन की गतिविधियों को डिजिटल रूप से मजबूत करने और सामाजिक कार्यों एवं आयोजनों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए देवरी निवासी अरविंद रजक को सोशल मीडिया प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
नियुक्ति के बाद क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दूरभाष तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समाजसेवी संदीप जैन एवं नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद रजक को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अरविंद रजक के सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने से संगठन की सामाजिक गतिविधियों, सेवा कार्यों और जनहित से जुड़े प्रयासों को डिजिटल मंच पर प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंच सकेगी।


