ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

देवरी:दीनानाथ कोष्टी की पांचवीं पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित,200 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण

Author Picture
Published On: September 27, 2026

200 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण, करीब 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजा गया

देवरी। स्वर्गीय श्री दीनानाथ कोष्टी जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जवाहर वार्ड स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर स्कूल में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया।

शिविर के दौरान करीब 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद करीब 30 लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए सद्गुरु सेवा संस्थान, आनंदपुर ले जाया गया, जहां आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन की प्रक्रिया की जाएगी।

शिविर में गायत्री परिजन अशोक कुमार नेमा, राम रतन साहू, तुलाराम मडेले, हुकमचंद कोष्टी, राधेश्याम कोष्टी, के.पी. साहू सहित नगर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में गायत्री ज्ञान मंदिर स्कूल के समस्त शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में जमना प्रसाद कोष्टी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों, चिकित्सकीय टीम, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।