बजरंग दल को मिले नए दायित्व, आजाद कुशवाहा बने प्रखंड संयोजक और शिवा नामदेव को नगर संयोजक की जिम्मेदारी
देवरी। सौरभ नगरिया
विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल देवरी प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक जवाहर वार्ड स्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश ब्रह्मपुरिया के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री जितेंद्र जी की प्रमुख उपस्थिति रही।
संगठन की कार्यप्रणाली पर दिया मार्गदर्शन
प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की परिपाटी एवं संगठन की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित कर भारत माता की सेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हिंदू जागेगा तो विश्व जागेगा।” साथ ही संगठन के उद्देश्यों एवं समाजहित में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत बलोपासना प्रमुख अनुज सिंह परिहार भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवीन दायित्वों की घोषणा
बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री संजीव सोनी द्वारा बजरंग दल के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। आजाद कुशवाहा को बजरंग दल देवरी प्रखंड का संयोजक तथा शिवा नामदेव को बजरंग दल देवरी नगर का संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं रविंद्र सेन को प्रखंड सहसंयोजक एवं गौरव पटेल को नगर सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष मिथिलेश ब्रह्मपुरिया, बजरंग दल के पूर्व संयोजक नारायण पटेल, विश्व हिंदू परिषद देवरी के अध्यक्ष लीलाधर यादव, प्रखंड मंत्री नीरज नामदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष बाबूराम सेन, धर्मेंद्र कोष्टी, प्रखंड सहसंयोजक श्री राजेंद्र पटेल, नगर अध्यक्ष अभिषेक बड़कुल, नगर उपाध्यक्ष केसु लखेरा, सुरक्षा प्रमुख दीपक विश्वकर्मा, सह मंत्री अनूप विश्वकर्मा, विद्यार्थी प्रमुख सजल, सह-विद्यार्थी प्रमुख राज नामदेव सहित अरविंद पटेल एवं अवध नेमा उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


