ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

देवरी में बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए एकजुट, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: September 8, 2026

कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

देवरी,सौरभ नगरिया

भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवं ब्लॉक इकाई देवरी द्वारा कर्मचारी हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी देवरी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग शासन के समक्ष रखी गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं न्यायोचित समाधान आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, तहसील अध्यक्ष जगनारायण तिवारी, तहसील कोषाध्यक्ष कुलदीप डिहा, तहसील सचिव मोहर कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष हेमंत पाठक एवं ब्लॉक सचिव मोहन सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि अशोक राजौरिया, दीपक पाराशर, गोविंद रतिदिया (स्वास्थ्य विभाग), शिवलाल लडिया एवं सुभाषित श्रीवास्तव सहित संगठन मंत्री गिरवर दीनान, ओमप्रकाश ठाकुर, कन्हैया लाल ताम्रकार, हरगोविंद लोधी एवं भूपेन्द्र माण्डवे उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष शिवशंकर लोधी (पटवारी), मनोज मिश्रा, झलकन पटेल, विपिन प्रजापति, घनश्याम लोधी, अभिषेक राजौरिया, रूपक रिछारिया, श्रीमती राधा राय, श्रीमती क्रांति ठाकुर, योगेन्द्र सोनी, संजय सोनी, सचिन गुरु, उमेश मिश्रा (रोजगार सहायक) एवं प्रकाश राय सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने शासन से ज्ञापन में उल्लेखित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।