ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

बंडा में शराब से मौतों पर मुख्यमंत्री सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Author Picture
Published On: September 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल जांच के दिए निर्देश, कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथी इस प्रकार की घटनाओं को हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई तेज कर दी गई है। मामले में शराब के स्रोत, घटना की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मौतों के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।