पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देवरी: एम पी हिंदी न्यूज

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईको क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में किया गया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी.आर. चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। इस दौरान देशी प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। माँ के नाम लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की सौगात बन सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. महेन्द्र कुमार चौरसिया, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. हरिशंकर सेन, प्रेमनारायण साहू, प्रेमशंकर साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


