ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

भगवान लवकुश जयंती पर 28 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

देवरी :एमपी हिंदी न्यूज़

भगवान लवकुश जयंती एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक प्रेम परिणय गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने और भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

समाजजनों ने बताया कि 28 अगस्त को भगवान लवकुश की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर वाहन रैली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल होंगे।

शोभायात्रा माता मढ़िया कचहरी से प्रारंभ होकर सहजपुर तिराहा, गन्नी तिराहा, नगर पालिका तिराहा, महात्मा गांधी तिराहा और नौ देवी मंदिर होते हुए मंडी प्रांगण पहुंचेगी। यहां जयंती समारोह का समापन किया जाएगा।

बैठक में नर्मदा पटेल (मुखिया), राजाराम पटेल (सरपंच प्रतिनिधि, इमझिरा), रमेश पटेल, तुलसीराम पटेल, गणेश पटेल, देवेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, कांसीराम पटेल (पार्षद), छतर पटेल, महेंद्र पटेल, नारायण पटेल, गौरी पटेल, राजू पटेल, विनय पटेल, मोनू पटेल (सरपंच, कांसखेड़ा), रामू पटेल, राजकुमार पटेल सहित युवा पीढ़ी से पीयूष  पटेल, आकाश पटेल, अजय कुशवाहा, मिलन पटेल एवं अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।