नए न्यायालय भवन, जमीन और अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
सागर, अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात की। मंत्री राजपूत ने संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसमें नए न्यायालय भवन के निर्माण और इसके लिए आवश्यक जमीन का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि बेहतर न्यायालयीन व्यवस्था के साथ अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए न्यायालय भवन की आवश्यकता है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकलेश्वर (अन्नी) दुबे, स्टेट बार काउंसिल सदस्य ऋतु जैन, उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, सचिव जितेंद्र राठौर सहित अरविंद नेमा, एनी गोस्वामी, आरती जैन, रश्मि तनेजा, उमाशंकर मिश्रा, किरणकला सैनी, सुमिता विश्वे, आकाश उपाध्याय, करण जैन, नरेंद्र लोधी, रजत बोहरे, राजेंद्र दुबे, अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री राजपूत का समय देने और अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के लिए आभार व्यक्त किया।


