देवरी । देवरी नगर में पूज्य अवधूत महायोगी संत दादागुरु जी के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने अपने साथियों के साथ दादागुरु जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजन के दौरान पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने संत दादागुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दादागुरु के पावन सानिध्य में उन्हें मन की अद्भुत शांति और आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य और आशीर्वाद व्यक्ति को सत्य, सेवा और सद्मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
दादागुरु के नगर आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने संत का आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक अनुभूति की।
इस दौरान बाबा राजोरिया, अनंतराम रजक, भरत रजक, सौरभ नामदेव, त्रिवेंद्र जाट सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने संत दादागुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


