देवरी – देवरी नगर में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।नगर के बीचों-बीच स्थित पृथ्वी वार्ड के विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। पूजन के पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी के रूप में खीर का प्रसाद वितरित किया गया।पूजन के उपरांत पृथ्वी वार्ड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुरानी नगर पालिका से होते हुए देवरी नगर के मुख्य मार्गों से निकली। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पश्चात संगम घाट पर भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, रामदास विश्वकर्मा, कंछेदी लाल विश्वकर्मा, हेमराज विश्वकर्मा, अध्यक्ष हरकिशन विश्वकर्मा, ओमकार विश्वकर्मा, वकील साहब राधेश्याम विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, सुंदरलाल विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा सहित समस्त विश्वकर्मा बंधु उपस्थित रहे।
—Advertisement—
नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, निकली शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत


