ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

CNG-LPG किट लगे वाहनों से स्कूली बच्चों का आवागमन, नियमों और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग

Author Picture
Published On: September 16, 2026

किट की वैधता से लेकर फिटनेस, परमिट और सुरक्षा इंतजामों तक जांच की मांग; परिवहन विभाग की निगरानी पर टिकी नजर

सागर: गिरीश शर्मा

क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए सीएनजी और एलपीजी किट लगे वाहनों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। बच्चों के परिवहन में इन वाहनों के उपयोग को लेकर स्थानीय लोगों ने वाहनों की वैधता, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमानुसार जांच कराने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ वाहन स्कूली बच्चों के आवागमन में उपयोग किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि संबंधित वाहनों में लगी सीएनजी अथवा एलपीजी किट अधिकृत और निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं, इसकी जांच की जानी चाहिए। साथ ही किट की फिटमेंट, वाहन के दस्तावेज और फिटनेस की स्थिति भी परिवहन विभाग द्वारा जांचे जाने की जरूरत है।

स्कूली बच्चों के परिवहन के मामले में वाहन की निर्धारित क्षमता, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, चालक से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तथा अग्निशमन और निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन,अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच महत्वपूर्ण है।

परिवहन विभाग से विशेष जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि स्कूली बच्चों के आवागमन में लगे वाहनों की नियमानुसार विशेष जांच कराई जाए। जांच में यह भी देखा जाए कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को तो नहीं बैठाया जा रहा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच के दौरान किसी वाहन में नियमों का उल्लंघन अथवा आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब इस मामले में परिवहन विभाग की जांच और निगरानी पर लोगों की नजर बनी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल किए जा रहे संबंधित वाहन निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।