ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

केसली में टीईटी के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन, 25 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: September 8, 2026

टीईटी के विरोध में कर्मचारियों की हुंकार, 25 मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

केसली, प्रदीप पांडे

टीईटी के विरोध और शिक्षकों-कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर केसली में कर्मचारी संगठनों ने आवाज बुलंद की। भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं विकासखंड इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित कुल 25 मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया।

राज्य कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण दुबे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार जैन और ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह दीवान सहित तहसील एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान शिक्षक संगठनों से धर्मेंद्र दुबे, भरत सिंह परिहार, अर्जुन सिंह पटेल, महेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन अर्चना सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।