घर-घर पहुंचकर बताए टीबी के लक्षण और इलाज के तरीके
देवरी। 11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी के तत्वावधान में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान एसटीएस हेमराज सिंह लोधी के साथ एलटी नीलेश सिंह ठाकुर, आरबी जयेश पाटेल, एससीए हीरो सिंह गौंड़, एनसीसी ऑफिसर भगवत सिंह पटेल एवं एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम झुनकू में घर-घर जाकर लोगों को टीबी के लक्षणों और इसके इलाज की जानकारी दी।
एनसीसी कैडेट्स ने ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य लोगों में टीबी को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इसके प्रति समाज में सजगता पैदा करना रहा।


