ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

गौरझामर बरकोटी खुर्द में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 52 पाव जब्त

Author Picture
Published On: September 8, 2026

52 पाव शराब और 50 हजार की बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

गौरझामर, गिरीश शर्मा 

अवैध शराब के खिलाफ गौरझामर थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बरकोटी खुर्द गांव में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 52 पाव सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सियाराम उर्फ शिवराज शुक्ला पिता भागीरथ शुक्ला, उम्र 41 वर्ष, निवासी बरकोटी खुर्द के रूप में हुई है। जब्त शराब की कीमत करीब 5,200 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 15 एमएम 9645 भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 906 अशोक सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 529 शैलेन्द्र पांडे, प्रधान आरक्षक 86 रवि राय, आरक्षक 734 शिव प्रताप सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।