ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

जहरीली शराब कांड के बाद एक और प्रशासनिक बदलाव, बंडा SDM आरती यादव हटाईं गईं

Author Picture
Published On: September 8, 2026

सागर। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का दौर जारी है। इसी बीच कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, सागर द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा एवं अतिरिक्त प्रभार अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ से हटाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय, सागर में पदस्थ किया गया है।

वहीं संजय कुमार जैन (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत किया गया है। जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन और पुलिस स्तर पर लगातार कार्रवाई हो रही है। बंडा SDM के प्रभार में किया गया यह बदलाव इसी घटनाक्रम के बीच हुआ है।