ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

देवरी की बिजौरा नदी में मिला युवक का अधूरा शव, इलाके में मचा हड़कंप

Author Picture
Published On: September 7, 2026

मगरमच्छ के हमले की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

देवरी। सागर जिले के देवरी के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम मड़वा स्थित बिजौरा नदी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी में एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, नदी से बरामद शव का कमर तक का हिस्सा ही मिला है, जबकि शरीर का अन्य हिस्सा मौके पर नहीं मिला। प्रारंभिक तौर पर संभावना जताई जा रही है कि नदी में मौजूद मगरमच्छ के हमले के कारण शरीर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त अथवा गायब हुआ हो सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव की पहचान रोहित पिता गोविंद गोंड (23), निवासी क्षेत्र के रूप में की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित बोल और सुन नहीं पाता था।

आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरी भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नदी तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।