ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

बंडा में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों की खबर, प्रशासन में हड़कंप

Author Picture
Published On: September 6, 2026

10 से अधिक लोगों की  मौत की सूचना से मचा हड़कंप, कलेक्टर-एसपी समेत प्रशासनिक अमला पहुंचा अस्पताल 

सागर। 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से करीब 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बंडा क्षेत्र के बराज, धोधर, हनोता, पटकुई, बमूरा-भेड़ा सहित आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी अनुराग सुजानिया सहित प्रशासन और पुलिस का अमला बंडा सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में संदिग्ध शराब सेवन से प्रभावित मरीजों का उपचार जारी है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में अवैध और कथित नकली शराब की बिक्री को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में नकली शराब की बिक्री को लेकर शिकायत भी सामने आई थी। ऐसे में प्रशासन अब शराब के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।

फिलहाल मौतों की वास्तविक संख्या और उनकी वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। संदिग्ध शराब सेवन से मौत की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।