ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

शराब के पैसों पर भिड़े ममेरे भाई, गुस्से में सब्बल से वार; राहुल की मौत, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Published On: September 6, 2026

गौरझामर के बहेरिया कलां में देर रात विवाद ने लिया खूनी मोड़, पुलिस ने आरोपी अशोक अहिरवार को दबोचा

देवरी : गिरीश शर्मा

शराब लाने के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हो गया। सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया कलां में 3 सितंबर की रात दो ममेरे भाइयों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान अशोक अहिरवार ने अपने ममेरे भाई राहुल अहिरवार के सिर पर सब्बल से वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते राहुल की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया

पैसों को लेकर हुआ विवाद, फिर उठा सब्बल

पुलिस के मुताबिक अशोक अहिरवार और राहुल अहिरवार के बीच शराब लाने के पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर अशोक ने सब्बल से राहुल के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। मृतक के पिता भैयाराम अहिरवार की रिपोर्ट पर गौरझामर पुलिस ने अपराध क्रमांक 189/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने शुरू की तलाश, 24 घंटे में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए तत्काल संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी अशोक अहिरवार को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय देवरी में पेश किया गया।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन तथा गौरझामर थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर फारुकी के नेतृत्व में की गई।पुलिस टीम में प्रआर अनिल, अशोक सिंह, रवि, शैलेन्द्र पांडे, विजयकांत, अरुण, नीतू, शिवप्रताप, मुकेश एवं रविकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।