राजपत्र में नाम प्रकाशित होते ही बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, साल-श्रीफल भेंट कर दी शुभकामनाएं
देवरी । विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैन के नाम राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद देवरी नगर की राजनीति में हलचल देखने को मिली। नियुक्ति के बाद नगर के समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन ‘बबलू सिनेमा वालों’ ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन का साल-श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संदीप जैन ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगरहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। एल्डरमैन के नाम राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों में भी उत्साह का माहौल नजर आया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान संदीप जैन बबलू सिनेमा, भूपेंद्र ठाकुर, मनोज स्वामी, संजय गुप्ता, खेमचंद अहिरवार, नीलेश रैकवार, शशि भूषण श्रीवास्तव, विजय सिंह राजपूत, खुशीराम अहिरवार, अरविंद रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राजनीतिक मायने में देखा जाए तो विधायक की अनुशंसा पर हुई इन नियुक्तियों के बाद नगर की राजनीति में नई सक्रियता देखने को मिल सकती है। नवनियुक्त एल्डरमैन के सामने अब नगर से जुड़े मुद्दों को परिषद में प्रभावी ढंग से उठाने और जनहित में अपनी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।


