ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

गौरझामर में कांग्रेस की सृजनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

गौरझामर में कांग्रेस की सृजनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

गौरझामर: एमपी हिंदी न्यूज: गिरीश शर्मा 

कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को गौरझामर में कांग्रेस की सृजनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत अध्यक्षों, महिला कार्यकर्ताओं, युवा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि अब कांग्रेस को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने बूथ कमेटियों के गठन के साथ बीएलए-2 में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने बीएलए और ग्राम पंचायत अध्यक्षों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाला समय ग्राम पंचायत अध्यक्षों का होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक हर्ष यादव ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश दोनों जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।

देवरी विधानसभा प्रभारी रतन चंद्र जैन ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संगठन के लिए पूरी सक्रियता से काम करने की बात कही।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जानकी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिचा ठाकुर, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास, सेवा दल जिला अध्यक्ष बी.डी. पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।