ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

केसली मंडी को मिला नया नाम, अब वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम से होगी पहचान

केसली,एमपी हिंदी न्यूज़

केसली मंडी अब नए नाम से जानी जाएगी,वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर नामकरण

 

केसली की कृषि उपज मंडी को अब नया नाम मिल गया है। शासन के आदेश के बाद कृषि उपज मंडी केसली का नाम “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी कृषि उपज मंडी” कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सागर की ओर से 20 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, केसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि उपज मंडी केसली का नाम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर किए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

नामकरण की मांग देवरी विधायक बृज बिहारी पटैरिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। विधायक की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जिला प्रशासन ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की टीप तथा सामान्य प्रशासन विभाग के पूर्व निर्देशों के अनुरूप जिला योजना समिति सागर एवं जिला नामकरण समिति से अनुमोदन की प्रत्याशा में कृषि उपज मंडी केसली का नाम “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी” के नाम से किया जाता है।

दमोह सांसद और विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणाकेसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दमोह सांसद राहुल लोधी एवं देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया  ने क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पहचान को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडी का नाम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए नामकरण की घोषणा की थी।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

मंडी का नाम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नामकरण से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के योगदान और शौर्य की स्मृति को नई पहचान मिलेगी। अब केसली की कृषि उपज मंडी इसी नए नाम से जानी जाएगी।